सोनम कपूर
पिंकविला ने एक बड़े पब्लिकेशन के हवाले से खबर लिखा है कि सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने लंदन (इंग्लैंड) के नॉटिंग हिल में 2 बेडरूम का एक अपार्टमेंट खरीदा है। शादी के बाद यह कपल लंदन में शिफ्ट हो जाएगा, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन शादी से ठीक पहले अपार्टमेंट खरीदने से इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है।