एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों कुछ ज्यादा ही बिजी दिख रही हैं। हाल ही में वे फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग खत्म कर इतनी जल्दी में दिखाई दी कि सीधे सिंगापुर पहुंची जहां उनके ब्वॉयफ्रेंड उनका इंतजार कर रहे थे। खबर है फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही जरा सा भी समय बर्बाद ना करते हुए सोनम फटाफट सिंगापुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
2 of 5
Sonam Kapoor
जी हां, सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा से मिलने के लिए इतनी बेताब थीं कि वो फिल्म की शूटिंग के खत्म होने का इंतजार भी नहीं कर पा रही होंगी। जैसे ही फिल्म का रैपअप हुआ। सोनम सीधे सिंगापुर के लिए निकली जहां पहले से ही उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा उनके स्वागत के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
3 of 5
Sonam Kapoor
बता दें कि सोनम के सिंगापुर पहुंचने के बाद दोनों कई जगह घूमें और जमकर शॉपिंग भी की। सोनम काफी फंकी लुक में दिख रही थीं। उन्होंने कैप के साथ ग्रे रंग का लॉन्ग श्रग पहना हुआ था और पैरों में लेदर शूज।
4 of 5
Sonam Kapoor
सोनम और आनंद ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है और दोनों ही पब्लिक प्लेस में खुलेआम आने पर शर्माते भी हैं। लेकिन एक बार दिल्ली में एक इवेंट में दोनों को एक-दूजे का हाथ पकड़ते हुए देखा गया था।
बात करें फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की तो हाल ही में बैंकॉक और फुकेट में खत्म हुई फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना कपूर, सोनम कपूर की फोटो इंस्टाग्राम शेयर की गई है जिसमें करीना जीभ चिढ़ाती हुईं दिख रही हैं। रिहा कपूर फिल्म की को-प्रोड्यूसर है और उन्होंने ये फोटो शेयर की है