सोनम कपूर का नाम ऐसी एक्ट्रेस में शुमार है जो सबके सामने अपनी बात खुलकर रखती हैं। इसके लिए वो सोशल मीडिया का भी सहारा लेती हैं। इस बार उन्होंने श्री श्री रविशंकर के एक आपत्तिजनकर बयान पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
2 of 6
Sri Sri Ravi Shankar
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने जेएनयू में हुए 13वें मेमोरियल लेक्चर में कहा था, 'होमोसेक्सुअलिटी एक प्रवृत्ति है जो स्थायी नहीं रहती है। मैंने कितने लोगों को देखा है जो पहले गे थे लेकिन बाद में हेट्रोसेक्सुअल हो गए। वहीं जो लोग नॉर्मल थे वो आगे चलकर गे बन गए। ये सिर्फ एक प्रवृत्ति है।'
👎🙈🙈🙈🙈👎👎👎 get with the program!!! https://t.co/Dpf6lDOcDe
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) November 14, 2017
विज्ञापन
3 of 6
Sonam Kapoor
रविशंकर का ये बयान सोनम को पसंद नहीं आया। उन्होंने अपने ट्विटर पर रविशंकर के इस बयान पर नाराजगी जताई। वहीं सोशल मीडिया यूजर ने उल्टा सोनम को ट्रोल करना शुरू दिया। एक यूजर ने कहा, 'आप जानती ही क्या हो उनके बारे में। ब्लू टिक मिल गया है तो कुछ भी मत बोलो।'
How I wish you would have taken a minute more to read the full statement and not just what click hungry scroll wanted to show you..
— Tanushree Bishnoi (@jgdtanushree) November 14, 2017
4 of 6
sonam kapoor at cannes 2017
वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'आपने ये प्रूव कर दिया कि ब्यूटी के साथ ब्रेन कभी नहीं हो सकता।' एक यूजर ने लिखा, 'अधूरा ज्ञान बहुत खतरनाक है। मिडिया इसके लिए जिम्मेदार है। जिसने रविशंकर के शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया।'
Hello mam. Be responsible in sharing if you have a blue tick mark on your Twitter profile. U must read the full transcript or watch yesterday's recorded webcast and then comment.
P.S : Don't drink and tweet 🤘
— Prashant (@CyberKhiladi) November 14, 2017
विज्ञापन
5 of 6
alia bhatt
सोनम के अलावा आलिया भट्ट भी इस बयान से खफा हैं। आलिया ने सोनम को टैग करते हुए लिखा, 'ये काफी अजीब है।' आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल 'राजी' की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अपनी फिल्म को लेकर आलिया सोशल मीडिया पर काफी प्रमोशन भी कर रही हैं।
OMG kinda moment! 😐 https://t.co/E156reDqFf
— Alia Bhatt (@aliaa08) November 14, 2017
वहीं सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है।