फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लड़ाई में आगे आईं सोनम कपूर, मदद का किया एलान

Sun, 05 Apr 2020 02:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
कोरोना वायरस की सबसे बड़ी मार दिहाडी़ मजदूरों और गरीबों पर पड़ी है। बॉलीवुड सितारों से लेकर हर क्षेत्र के लोग इस लड़ाई में एकजुट दिखे और मदद के लिए आगे आए हैं। इस बीच सड़क पर घूमने वाले जानवरों के सामने भी खाने की समस्या पैदा हो गई है। इन स्ट्रीट एनिमल्स के लिए अभिनेत्री सोनम कपूर ने बड़ा एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala
सोनम कपूर आवारा जानवरों की मदद करेंगी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि वो अपने पति आनंद आहूजा के साथ ये काम करने वाली हैं। दरअसल आनंद अहूजा 'भाने' नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाते हैं। अब इस कंपनी के मुनाफे से जानवरों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
सोनम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा- 'हमारा भाने का हेडक्वार्टर हमेशा से आवारा जानवरों से घिरा रहता है। अब लॉकडाउन के चलते इन जानवरों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। टीम भाने ने फैसला किया कि वो अपनी कंपनी का 100 प्रतिशत मुनाफा इन पर खर्च करेगी।' 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर ने एक और पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि मुंबई के भिवंडी में भारी संख्या में पावरलूम वर्कर्स हैं। लॉकडाउन के चलते उनकी हर दिन की कमाई छिन गई है। कुछ संस्थाएं इन वर्कर्स की मदद कर रही हैं। सोनम ने बताया कि केवल 600 रुपये में एक परिवार को 10 दिन तक मदद दी जा सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : file photo
इससे पहले सोनम ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष का समर्थन करते हुए लिखा- 'यह एक बेहतरीन पहल है और मैं दान दूंगी।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें