सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हो चुकी है । वेन्यू के अंदर के कुछ वीडियो सामने आए हैं । जिसमें सोनम मंडप की ओर जाती नजर आ रही हैं । शादी में कुछ देर पहले ही आमिर खान पत्नी किरण और बेटे जुनैद के साथ पहुंचे हैं । वहीं रणवीर सिंह की एंट्री भी अभी हुई है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आमिर खान
शादी में पिता बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पहुंच चुकी हैंं । पिंक लहंगे में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैंं । वेन्यू पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर और करण जौहर पहुंच चुके हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
अनिल कपूर
शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की एंट्री हो चुकी है । तैमूर पहली बार किसी फंक्शन में नजर आए । शादी के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर पहुंच चुके हैं । वहीं दूल्हेराजा आनंद आहूजा का पहला लुक भी सामने आ गया है । पिंक कलर के घाघरा चोली में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।
4 of 5
रणवीर सिंह
वहीं अर्जुन ब्लू कलर की शेरवानी पहन पहुंचे हैं । वेन्यू पर अनिल कपूर की एंट्री हो चुकी है और वो किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे । इस ग्रांड पंजाबी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा जाएगा । सोनम कपूर नहीं चाहती हैं कि शादी से पहले उनके वेडिंग आउटफिट की तस्वीर किसी के भी हाथ लगे ।
सोनम की भी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं । खबरों की मानें तो सोनम अपनी फेवरेट डिजाइनर अनामिका खन्ना और राल्फ एंड रूसो का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है । दिन में शादी के बाद शाम को मुंबई के होटल 'द लीला' में रिसेप्शन पार्टी और संगीत सेरेमनी होगी ।