सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं । वेन्यू के अंदर से पहला वीडियो सामने आया है । जिसमें सोनम के सभी भाइयों ने चुनरी थामी हुई है और राजकुमारी की तरह अपनी बहन को मंडप तक ले जा रहे हैं । वीडियो में सोनम के अलावा अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन नजर आए ।
विज्ञापन
2 of 7
अभिषेक बच्चन
शादी का एक और वीडियो भी आया है । जिसमें संजय कपूर शादी की तैयारियों में बिजी दिख रहे हैं । वेन्यू बेहद रॉयल लग रहा है । दुल्हन बनी सोनम की तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था ।
विज्ञापन
3 of 7
सोनम कपूर
शादी के लाल जोड़े में सोनम की पहली तस्वीर सामने आई है । हाथ में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । शादी के लिए पूरा कपूर परिवार सोनम की आंटी की हवेली पर पहुंच चुका है ।
4 of 7
संजय कपूर
वेन्यू से लगातार वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं । वेन्यू पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर पहुंच चुके हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
रानी मुखर्जी
शादी के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर सुबह ही पहुंच गए थे । पिंक कलर के घाघरा चोली में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
आनंद आहूजा
वहीं दूल्हे राजा आनंद आहूजा का पहला लुक भी सामने आ गया है । वहीं अर्जुन ब्लू कलर की शेरवानी पहन कर पहुंचे हैं । अनिल कपूर शेरवानी में अपने दामाद आनंद आहूजा को टक्कर दे रहे हैं । इस ग्रांड पंजाबी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया है ।
वेन्यू के बाहर से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं । शादी में तैमूर भी अपनी मां करीना, पिता सैफ अली खान और मौसी करिश्मा के साथ पहुंच चुके हैं । शायद ये तैमूर की पहली पार्टी है । छोटे नवाब का स्वैग सबसे अलग है ।