फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंदूर लगा रैंप पर उतरीं सोनम 'कलंक' के गाने पर नाचीं, श्वेता बच्चन को देखने पहुंचे अमिताभ

Mon, 25 Mar 2019 04:50 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर की पिछली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । फिल्मों के अलावा सोनम फैशन शोज में भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में सोनम ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
इस फैशन शो की तस्वीरें और कुछ वीडियो भी सामने आए हैं । अबु जानी और संदीप खोसला ट्रेडिशनल ड्रेस बनाने के लिए मशहूर हैं । इस रैंप वॉक में भी हैवी कढ़ाई वाले अनारकली सूट का कलेक्शन देखने को मिला । 
 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
इस रैंप वॉक में सोनम ऑफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट, प्लाजो और हैवी दुपट्ट ओढ़े दिखीं । खास बात ये रही कि सोनम ने इस रैंप वॉक में सिंदूर भी फ्लॉन्ट किया । वॉक करते समय सोनम ने फिल्म 'कलंक' के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर डांस भी किया । 

 

4 of 5
karan johar
सोनम का रैंप पर डांस करते वीडियो भी वायरल हो रहा है । सोनम के अलावा करण जौहर और श्वेता बच्चन ने भी रैंप वॉक किया । ये तीनों ही इस फैशन शो के शो स्टॉपर बने। श्वेता को रैंप पर देखने के लिए अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी पहुंचे थे । बिग बी और जया  फ्रंट लाइन में बैठकर बेटी को चीयर करते दिखे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaya bachchan
बता दें कि श्वेता बच्चन ने पहली बार रैंप वॉक नहीं किया है वो इससे पहले भी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। यह शो कैंसर पेशेंट एड एसोसिएशन ने होस्ट किया था जो कि कैंसर के मरीजों के लिए फंड इकट्ठा करता है। प्रीति जिंटा, सुनील ग्रोवर और अमृता राव भी इस रैंप शो का हिस्सा बने ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें