फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि केकलां पहले भी कई बार खोल चुकी हैं बॉलीवुड की पोल, पढ़ें 5 ऐसे आग उगलते बयान

Mon, 25 Mar 2019 04:46 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि उन्होंने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ भारत में मी टू अभियान के बाद फिल्म जगत में कई बदलाव देखे हैं। कल्कि ने बताया, "मुझे लगता है कि अब ज्यादा जागरूकता है। मुझे एक नाटक करने से पहले आचार संहिता का प्रारूप मिला। मैंने अंतरंग दृश्यों से पहले स्पर्श पर अभिनेताओं की सहमति के बारे में पढ़ा।" कल्कि हाल ही में 'मेड इन हेवन' वेब सीरीज में दिखाई दी थीं और फिलहाल वे अपने तमिल फिल्म 'एम्मा एंड एंजेल' की तैयारी में जुटी हुई हैं। कल्कि कोचलिन बेहद ही बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस है और वो हर मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। सेक्स जैसे टॉपिक पर भी कल्कि बेहिचक बयान देती है। इससे पहले भी कल्कि ऐसे कई बयान दे चुकी हैं जिसने बॉलीवुड की पोल खोलकर रख दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि कोचलीन
जब अपने न्यूड फोटोशूट पर बोलीं थीं कल्कि
कल्कि कोचलिन ने अपने न्यूड फोटोशूट के बारे में कहा था, मुझे लगता है कि आपको अपने शरीर पर गर्व करना चाहिए न कि यह सोचना चाहिए कि दुनिया इस बारे में क्या कहेगी। हमें हमेशा जैसा हमारा व्यक्तित्व है उसे सामने रखना चाहिए और मैंने आज तक जो भी किया है उसपर कभी किसी तरह की शर्म नहीं आई है। ऐसा समझा जाता है कि मैं कुछ ही फिल्में करती हूं लेकिन वास्तव में मुझे जो भी फिल्में मिलीं उसमें से ज्यादातर को मैंने करने के लिए हां कहा। लोगों को लगता है कि मैं मेनस्ट्रीम की फिल्में नहीं करती हूं लेकिन वास्तव में मुझे कोई ऐसी अच्छी कमर्शियल फिल्म ऑफर ही नहीं की गई है जिसे मैं करना चाहूं।
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि कोचलीन
9 साल की उम्र में ही हुई थी यौन शोषण की शिकार

कल्कि ने पीपल ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए बताया था, ''मैं आज अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में इसलिए बात नहीं कर रही हूं क्योंकि मुझे किसी की सहानुभूति चाहिए, बल्कि मैं इसलिए इस बारे में बता रही हूं ताकि और लोग भी अपनी आवाज मेरी आवाज से मिला सकें।'' बता दें कि 9 साल की उम्र में कल्कि यौन शोषण का शिकार हुई थी और डर की वजह से उन्होंने कई सालों तक ये बात छिपाए रखी थी।

4 of 5
कल्कि कोचलीन
फिल्मों में  इंटीमेट सीन्स को लेकर ये कहा था कल्कि ने

फिल्मों में इंटीमेट सीन्स को लेकर कल्कि ने कहा था- अंतरंग दृश्यों की शूटिंग से पहले एक दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरूरी है। इस चलन को फिल्म उद्योग में अनिवार्य किया जाना चाहिए। कल्कि ने कहा था उन्होंने कुछ अभिनेताओं से मिले बिना ही उनके साथ अंतरंग दृश्य किये हैं, जो कि नहीं होना चाहिए। फिल्मों में इंटीमेट सीन्स को कोरियोग्राफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि कोएचलिन - फोटो : Twitter
सेक्स लाइफ पर भी बोल चुकी हैं कल्कि
एक बार उन्होंने 'एली' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बड़े खुलासे किए थे। कल्कि ने कहा था, '30 की उम्र के बाद सेक्स करना शानदार रहा। मैं अपने शरीर को लेकर बहुत कम हिचकती हूं। मैं अब बेड पर ज्यादा ही स्वार्थी हो गई हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें