बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल में अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वहीं, इन दिनों वह अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में रिया ने सोनम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।