फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने जताई देश के लिए अपनी भावना, ट्रोलर्स बोले- 'अब तुम दोगी हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट...'

Tue, 05 Mar 2019 08:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
SONAM KAPOOR
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही लोगों में बेहद गुस्सा है और जब इसके जवाब में पाकिस्तान में घुस कर एयर स्ट्राइक की गई तो भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो पाकिस्तान को हर तरह से सबक सिखाने के लिए बेताब हैं। इस बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर देश के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की तो वह ट्रोल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
लोग सोशल मीडिया पर सोनम से ऐसे नाराज हुए हैं कि उन्हें देश द्रोही तक कहा जा रहा है। दरअसल सोनम कपूर ने बीते 2 मार्च को ट्वीट कर लिखा था, 'मैं आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ हूं, खासकर जब वो राज्य प्रायोजित हो। हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और हर किसी को बिना दूसरों की भावना आहत किए अपनी बात कहने का हक है। हर धर्म में कुछ रूढ़िवादी लोग होते हैं और हमारी चॉइस हमें हमारे भटके हुए भाई-बहनों से अलग करती है। मैं निष्पक्ष हूं और भारत और उसके नैतिक मूल्यों को सपॉर्ट करती हूं।'

 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : Instagram
ट्वीट करने के इतने दिन बाद भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने सोनम के इस पोस्ट कर कमेंट करते हुए लिखा- 'सोनम कपूर अब तुम दोगी हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट।' एक यूजर ने लिखा- 'क्या कोई पुलिस सोनम कपूर पर देशविरोधी स्पीच और हिंदूओं के खिलाफ बोलेने के लिए FIR दर्ज कर सकती है। शायद तुम्हारे पिता ने तुम्हें देशभक्ति का पाठ नहीं पढ़ाया।'


 

4 of 5
sonam kapoor
एक यूजर ने लिखा- तुम ऐसी बकवास पोस्ट मत किया करों... वहीं एक यूजर ने लिखा- सोनम अपनी औकात में रहो...हर बार हिंदू सुनने के लिए नहीं बैठे। पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वहीं चली जाओ। सोशल मीडिया पर न सिर्फ लोग गाली-गलौच पर उतर आये हैं बल्कि सोनम को लेकर तरह तरह के मीम्स बनाये गए हैं, जिसमें अनिल कपूर के साथ दाउद इब्राहिम की तस्वीर भी दिखाई जा रही है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
इतना ही नहीं यूजर्स ने तो सोनम कपूर की फिल्म को बायकॉट करने तक की मुहिम भी चला दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सोनम की फिल्में कोई नहीं देखेगा अपने आप औकात मे आज जाएंगी फवाद खान की अम्मा। एक यूजर ने लिखा- 'चुप रहो 12वीं पास बुद्धिजीवी'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें