कटरीना कैफ का जाह्नवी कपूर के जिम शॉर्ट्स पर दिया गया बयान मीडिया में हवा पकड़ता जा रहा है। कटरीना के बयान पर अभिनेत्री सोनम कपूर का भी रिएक्शन आया था और अब उन्होंने अपने इस रिएक्शन पर सफाई भी पेश की है। जिम शॉर्ट्स पर कटरीना ने बयान देते हुए कहा था, 'मुझे यह तो नहीं पता है कि जिम लुक के मामले में कौन ओवर द टॉप चला जाता है, लेकिन मैं जाह्नवी के जिम शॉर्ट्स के बारे में वाकई चिंता करती हूं क्योंकि वो बहुत ही छोटे होते हैं। हम दोनों एक ही जिम में जाते है और मुझे उसकी चिंता होती है।'