फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कारण रातभर सो नहीं पा रहीं कटरीना कैफ, खुद बताई क्या है असल वजह

Mon, 03 Jun 2019 05:23 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत रिलीज होने से बस दो कदम दूर है। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर स्टारकास्ट पूरी तरह से सहमी और उत्साहित हो रही है। इधर, जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड 2019 समारोह में पहुंचीं कटरीना ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह रात-रातभर सो नहीं पा रही हैं। इस समारोह में कटरीना ने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी।

विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif - फोटो : file photo

दरअसल, कटरीना फिल्म की रिलीजिंग को लेकर घबराईं और सहमी हुईं लग रही हैं। हालांकि वह फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंंतजार भी कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं रात में सो नहीं पा रही हूं 'भारत' की रिलीज को लेकर मैं इतनी रोमांचित हूं कि दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार नहीं कर सकती, फिल्म जिस तरह से बनकर कर सामने आई है उससे मैं बेहद खुश हूं।'

विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media
बता दें कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में कैटरीना के साथ सलमान खान, तब्बू, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म प्रमोशन को लेकर सलमान और कटरीना आए दिन नये-नये खुलासे कर रहे हैं। बीते दिनों कटरीना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग डिनर करने की इच्छा जाहिर की थी। 

4 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
फिल्म 'भारत' की प्रमोशन के चलते दिए इंटरव्यू में कटरीना ने इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने उन तीन लोगों के नामों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की जिनके साथ वह डिनर पर जाना चाहती हैं। इन तीन नामों में देश में दूसरी बार सत्ता संभाल रहे पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। बाकी दो में उन्होंने मर्लिन मुनरो और कोंडोलीजा राइस का नाम लिया। वहीं जब सलमान से इस सवाल पर तीन लोगों का नाम बताने को कहा, तो उन्होंने कहा- आई, मी और मायसेल्फ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म वैसे तो 5 दिन लंबे वीकेंड पर आ रही है, लेकिन इसके सामने वर्ल्ड कप के रूप में बड़ी चुनौती है। 5 जून को ही वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच है. वहीं दूसरा मैच रविवार को है, जो फिल्म की कमाई के लिहाज से बहुत बड़ा दिन है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें