फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही मेहंदी छोड़ फ्लोर पर आकर खूब नाचीं सोनम कपूर, देखें सेरेमनी के Inside VIdeo

Mon, 07 May 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
सोनम कपूर की शादी की शुरुआत मेहंदी की रस्म से हो चुकी है । रविवार को सोनम कपूर के हाथों में आनंद आहूजा के नाम की मेहंदी लग गई । सोनम के जुहू स्थित घर से मेहंदी के फंक्शन की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर
वैसे तो सोनम की शादी को प्राइवेट सेरेमनी बताया जा रहा था लेकिन अब ये फंक्शन पब्लिक हो गया है । सेरेमनी के वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं । वीडियो में अनिल कपूर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर और आनंद आहूजा एंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं ।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर
इनमें से कुछ वीडियो में सोनम भी हाथ में मेहंदी लगा कर डांस करती दिखीं । सोनम ने 'रेस 2' के गाने 'दिल बड़ा बेइमान' पर डांस किया । मेहंदी लगने के बाद सोनम आनंद के गले लगीं और डांस किया । वहीं अनिल कपूर 'तेनु मैं लव करदा' गाने पर थिरकते नजर आए ।
 

4 of 5
सोनम कपूर
फंक्शन में जाह्नवी, रिया, खुशी, सनाया और सोनम की सभी दोस्तों और रिश्तेदारों ने मेहंदी लगवाई । सेरेमनी में रानी मुखर्जी भी शामिल हुईं। करण जौहर ने रानी की तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में रानी के हाथों में भी शगुन की मेहंदी दिखाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर
सोनम के करीबी दोस्त करण जौहर ने दुल्हन को गिफ्ट देने की तैयारी भी कर ली है । करण ने ज्वैलरी से लेकर साड़ी और मिठाई तक गिफ्ट में देने का फैसला किया है । पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, एक सोर्स ने करण जौहर के गिफ्ट की सारी डिटेल दी है ।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें