बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लंबे समय बाद 'बकेट लिस्ट' से दोबारा फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। यह माधुरी की पहली मराठी फिल्म है, जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। दिलचस्प बात है कि इस फिल्म में माधुरी 24 साल बाद उस एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं, जिसने 'हम आपके हैं कौन' फिल्म में उनकी बड़ी बहन का रोल निभाया था।
विज्ञापन
2 of 5
Madhuri and Renuka
'हम आपके हैं कौन' फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। यह एक पारिवारिक फिल्म थी जिसमें माधुरी और रेणुका शहाणे बहनें बनी थीं। 'बकेट लिस्ट' फिल्म में यह जोड़ी एक बार फिर से दिखाई देेगी। जिसे लेकर माधुरी दीक्षित काफी खुश हैं।
विज्ञापन
3 of 5
madhuri dixit
रेणुका शहाणे के बारे में बात करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा - 'जब मुझे पता चला कि फिल्म में एक खास रोल के लिए मेकर्स ने रेणुका को अप्रोच किया है तो मैं मुझे खुशी हुई। मैंने मेकर्स से कहा था कि रेणुका इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। यहां तक कि मैंने खुद रेणुका को फोन किया और उनसे फिल्म के बारे में पूछा। रेणुका ने तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी थी।'
4 of 5
Madhuri and Renuka
माधुरी ने रेणुका और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा - 'जब हम लोग 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के सेट पर मिले थे तभी से हम दोनों के बीच एक खास जुड़ाव है। फिल्म में हम दोनों ने बहनों का किरदार निभाया था। असल जिंदगी में हम दोनों एक दूसरे से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़े हैं।'
तेजस प्रभा विजय देवसकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बकेट लिस्ट' महिला प्रधान विषय पर आधारित है। फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छूने वाली है। 'बकेट लिस्ट' 25 मई को रिलीज होगी।