फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तलाक पर दिया बयान तो भड़कीं सोनम कपूर, बताया मूर्खतापूर्ण

Mon, 17 Feb 2020 01:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mohan Bhagwat, Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में तलाक को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि तलाक के ज्यादातर मामले पढ़े-लिखे और संपन्न परिवारों में ही देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों शिक्षा और आर्थिक संपन्नता के साथ लोगों में घमंड भी आ रहा है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं। सर संघ चालक ने यह भी कहा कि भारत में हिंदू समाज का कोई विकल्प नहीं है। मोहन भागवत के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
अब मोहन भागवत के इस बयान पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनम कपूर ने ट्विटर पर मोहन भागवत की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान। सोनम कपूर के इस ट्वीट पर कई उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहन भागवत - फोटो : पीटीआई
सोनम कपूर के इस ट्वीट को लेकर कोई सोशल मीडिया यूजर्स बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मोहन भागवत ने अहमदाबाद में संघ कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, इन दिनों तलाक के मामले काफी बढ़ गए हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगे हैं। जैसे-जैसे लोगों में शिक्षा और संपन्नता आई है उसके साथ लोगों में अहंकार भी आ गया है। 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा कि, इसके परिणामस्वरूप परिवार टूट रहा है। इससे समाज भी बिखर रहा है, क्योंकि समाज भी एक परिवार है। भागवत ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि स्वयंसेवक अपने परिवारों को संघ में अपनी गतिविधियों के बारे में बताते होंगे, क्योंकि कई बार घर की महिलाओं को हमसे ज्यादा कष्टदायक काम करना पड़ता है, ताकि हम जो कर रहे हैं वह कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एयरपोर्ट से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की Exclusive तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर तक सीमित रखने का परिणाम है, जो स्थिति आज हम समाज में देख रहे हैं। समाज की यह स्थिति उन रिवाजों के कारण है, जो पिछले 2000 सालों से चलन में हैं। उससे पहले यह स्थिति नहीं थी। वह हमारे समाज का स्वर्णिम काल था। भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को नेक और संगठित होना चाहिए। मैं एक हिंदू हूं और सभी धर्मों से जुड़े आस्था के केंद्र का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने पूजा स्थल के प्रति दृढ़ हूं। उन्होंने कहा कि हमें हमारे संस्कार अपने परिवार से मिले हैं और यह मातृ शक्ति है, जिसने हमें यह सिखाया है। भारत में हिंदू समाज के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है और हिंदू समाज के पास भी परिवार जैसा सुलूक करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं है।

पढ़ें: फिल्मों में मां का किरदार निभाकर हिट हुईं ये अभिनेत्रियां, कटरीना-कंगना का नाम भी है शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें