फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ThrowbackThursday सोनम की अनदेखी तस्वीरें, बचपन में ऐसे दिखते थे कपूर खानदान के वारिस

Thu, 10 May 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor
सोनम की शादी कपूर खानदान की अगली पीढ़ी की पहली शादी थी। तमाम रिश्तेदार और यार दोस्त इस खूबसूरत पल का हिस्सा रहे। नाच-गाना और हंसी-ठिठोली भी खूब हुई। शादी का अलबम तो आपने करीब-करीब सोशल मीडिया पर देख ही लिया होगा। अब एक नजर सोनम कपूर की बचपन की उन तस्वीरों पर, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sonam Kapoor
सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया कपूर के सबसे ज्यादा करीब हैं। इंटरनेट पर उनके बचपन की जितनी भी तस्वीरें मौजूद हैं, उनमें वह रिया या अनिल कपूर के साथ ही नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Anil Kapoor
इस तस्वीर में जितने भी बच्चे मौजूद हैं उनमे से कई आज जाने-माने नाम हैं। तस्वीर देखते ही सबसे पहले सोनम कपूर पर ही नजर जाएगी। उनकी गोद में एक बच्चा बैठा है जो हर्षवर्धन कपूर हैं। वहीं बगल में सफेद कपड़ों में बैठी उनकी बहन रिया हैं। पीछे चश्मा पहने बैठी लड़की अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर हैं।

4 of 5
Arjun Kapoor
वहीं तस्वीर में जो सबसे छोटी सी गोलू-मोलू बेबी नजर आ रही है वह उनकी चचेरी बहन शनाया कपूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arjun Kapoor
इस फैमिली फोटो में अनिल कपूर, सुनीता कपूर, बोनी कपूर, उनकी पहली पत्नी मोना कपूर, सोनम, रिया, अंशुला और हर्षवर्धन कपूर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें