sonam kapoor
सोनम जब 19 साल की थीं तब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनके वजन का मजाक बनाया था और इसीलिए सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। क्या आप जानते हैं कि सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के लिए अपना वजन 35 किलो तक कम किया था? सोनम कपूर ने अपना करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल ऑफर किया और इसके लिए उन्हें वजन घटाने की सलाह दी। संजय लीला भंसाली के अनुसार, सोनम अजंता की पेंटिंग की तरह खूबसूरत हैं। सोनम कपूर को लगता था कि वह खूबसूरत नहीं हैं इसलिए संजय लीला भंसाली को करीब डेढ़ साल लग गए सोनम को फिल्म के लिए राजी करने में।