फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक और सारा के रिश्ते पर भड़कीं मां अमृता सिंह, पिता सैफ का है ऐसा रिएक्शन

Sun, 09 Jun 2019 11:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Kha, Kartik Aaryan, - फोटो : social media
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से लिंकअप की वजह से खबरों में रहते हैं। सारा ने कॉफी विद करण में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक के तरफ से भी पॉजिटिव सिग्नल मिला। दिल्ली में शूटिंग के दौरान दोनों डिनर डेट पर भी स्पॉट हुए थे। लेकिन अब इन दोनों की बढ़ती नजदीकी सारा की मां अमृता सिंह को खटक रही है।
विज्ञापन

2 of 5
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media
डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के करीब आने से सारा की मां अमृता सिंह नाराज हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सारा की पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रही हैं और वह लगातार कार्तिक के साथ लिंक होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा की मां अमृता को यह सब पसंद नहीं आया कि जिस तरह उनकी बेटी खुलकर अपने लिंकअप की अफवाहों को लेकर बात करती हैं या फिर अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से वह खबरों में हैं। इस बीच अमृता ने सारा को अपने काम पर फोकस करने की सलाह भी दे डाली है।

4 of 5
saif, sara and ibrahim - फोटो : file photo
वहीं सारा के पिता सैफ अली खान को लेकर कहा जा रहा है कि वो इन दोनों के रिश्ते रिलैक्स हैं। सैफ को सारा और कार्तिक के रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है। सारा अपने पिता सैफ के बहुत करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan - फोटो : instagram
बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म लव आज कल 2 में काम करते नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें