फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने उठाया बड़ा कदम, 'पैडमैन' की रिलीज से पहले महिलाओं के लिए मांग रहीं पैसे

Fri, 02 Feb 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज होने में भले ही कुछ दिन बाकी है लेकिन इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस सोनम कपूर की सेनेटरी नैपकिन बांटते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब सोनम कपूर लोगों से सेनेटरी नैपकिन के लिए 400 रुपये मांगते हुए दिखाई दीं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
मिड डे की खबर के मुताबिक 'पैडमैन' एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सोनम लोगों से सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए 400 रुपये मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सोनम लोगों से गुजारिश कर रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बेहतरी के लिए एक छोटा सा योगदान करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar
दरअसल, सोनम कपूर ने वत्सला फाउंडेशन से जुड़ी हुई है। यह फाउंडेशन महिलाओं के विषेधाकारों का दिलाने का काम करती है। इसी वजह से सोनम इस वीडियो के जरिए लोगों से कुछ पैसे योगदान करने को कह रही हैं ताकि वो महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन खरीदकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाएं। 

4 of 5
sonam kapoor
इस बारे में सोनम ने मिड डे से बात करते हुए कहा - 'साधारण तौर पर अपनी पूरी जिंदगी में एक महिला को 3000 दिन पीरियड्स होते हैं। यह सभी महिलाओं को प्रभावित करता है लेकिन दिक्कत इतनी है कि कोई भी इस बारे में बातचीत नहीं कर सकता। हम लोगों को चाहिए इस मुद्दे पर खुलकर बात करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
हाल ही में इस फिल्म का एक और गाना 'सयानी' रिलीज हुआ है जिसमें लड़कियों के पहले पीरियड को सेलीब्रेट करते हुए दिखाया जा रहा है। यह फिल्म 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। जिसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएगें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें