Samantha And Naga Chaitanya
- फोटो : social media
साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी 2018 की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली शादी रही। 6 अक्टूबर को दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक रस्मों से। शादी के बाद उन्होंने हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी रखी। खबरों के मुताबिक, शादी में करीब 10 करोड़ खर्च हुए जबकि ये कपल 40 दिन तक हनीमून मनाता रहा।