फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 शादीशुदा निर्देशक बॉलीवुड एक्ट्रेस पर हुए फिदा, कोई लिव इन में रहा, किसी ने बदला धर्म

Wed, 08 May 2019 02:56 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rohit Shetty
रोहित शेट्टी-प्राची देसाई
'गोलमाल' सीरीज फेम फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और प्राची देसाई की नजदीकियां फिल्म 'बोल बच्चन' (2012)  के दौरान बढ़ीं। सेट पर प्रैंक करने से लेकर लिव-इन में रहने तक की खबरें सामने आईं। रोहित शेट्टी की शादी साल 2005 में माया शेट्टी से हुई थी। प्राची से ब्रेकअप के बाद वह पत्नी के पास लौट गए। 
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की शादी 2001 में पायल खन्ना से हुई थी। कहा जाता है कि रानी से बढ़ती नजदीकियों की वजह से आदित्य ने साल 2009 में अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। 21 अप्रैल, 2014 को रानी और आदित्य ने इटली में शादी की। 
विज्ञापन

3 of 5
parveen babi with mahesh bhatt
महेश भट्ट-परवीन बाबी, सोनी राजदान
परवीन बाबी के साथ महेश भट्ट की एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के किस्सों से शायद ही कोई अनजान होगा। मगर जब महेश भट्ट को एहसास हुआ कि वह एक्ट्रेस की मानसिक हालत को और नहीं झेल सकते, तो वह अपनी पत्नी किरण के पास लौट गए। कुछ साल के अंदर ही महेश भट्ट का दिल दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान पर फिर फिदा हो गया। वह सोनी राजदान से शादी करना चाहते थे, मगर पत्नी किरण भट्ट को किन्हीं कारणों से तलाक नहीं दे सकते थे। लिहाजा, महेश भट्ट ने अपना धर्म बदल लिया और मुसलमान बनकर बिना किरण को तलाक दिए सोनी राजदान से शादी की। 

4 of 5
Vikram Bhatt
विक्रम भट्ट-सुष्मिता सेन, अमीषा पटेल
सुष्मिता सेन पर विक्रम भट्ट इस कदर फिदा हुआ कि उन्होंने अपने बचपन के प्यार से भी नाता तोड़ दिया। कहा जाता है कि पूर्व मिस यूनिवर्स से अफेयर की वजह से ही विक्रम भट्ट और अदिती की शादी टूटी थी। फिर जब सुष्मिता से भी ब्रेकअप हो गया तब विक्रम इतने तनाव में आ गए कि वह आत्महत्या कर लेना चाहते थे। सुष्मिता के बाद विक्रम भट्ट का नाम अमीषा पटेल से भी जुड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप-काल्की कोचलिन, हुमा कुरैशी
अनुराग कश्यप और काल्की की नजदीकियां फिल्म 'देव डी' के दौरान बढ़ीं। उस वक्त अनुराग कश्यप शादीशुदा थे। मगर काल्की से बढ़ती नजदीकियों की वजह से साल 2009 में आरती ने अनुराग से छह साल पुरानी शादी तोड़ दी। साल 2011 में काल्की और अनुराग की शादी हुई, मगर साल 2015 में काल्की से भी अनुराग की शादी टूट गई। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दौरान अनुराग का नाम हुमा कुरैशी से भी जुड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें