फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रणबीर कपूर के बाप बनने को तैयार होंगे अजय देवगन?इस सुपरहिट डायरेक्टर ने दिया है ऑफर

Fri, 22 Jun 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Ajay
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वालो लव रंजन अब एक्टिंग के पावरहाउस कहे जाने वाले अजय देवगन और रणबीर कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। वैसे तो इसकी आधिकारिक घोषणा पिछले महीने ही की जा चुकी है। मगर अब दोनों एक्टर्स के किरदार का भी खुलासा हो चुका है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
luv ranjan
वेबसाइट 'पीपिंगमून' की खबर के अनुसार लव रंजन ने अजय देवगन को अपनी फिल्म में पिता का रोल ऑफर किया है। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में बाप का किरदार निभाया है। मगर इस फिल्म में उन्हें रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाना होगा। शुरुआत में अजय देवगन इस रोल के लिए हामी भरने में हिचकिचा रहे थे। मगर जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो हां कह दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
ajay dewgan
कहा जा रहा है कि फिल्म एक मजबूत विषय पर आधारित है जिसमें पिता-बेटे का किरदार सबसे अहम है। यही वजह है कि 'सिंघम' ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है। वहीं, रणबीर कपूर को अजय देवगन के बेटे के किरदार में देखना दिलचस्प होगा।



 

4 of 5
Ajay Devgn
अजय देवगन रणबीर कपूर को काफी पसंद करते हैं। वह उनके अभिनय के कायल हैं। उन्होंने कहा, 'रणबीर अच्छे एक्टर हैं और हमेशा अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं। वह हमारी पीढ़ी के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं।' वहीं रणबीर भी अजय देवगन के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor
लव रंजन की फिल्म की शूटिंग साल 2019 के मध्य में शुरु होगी। यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें रणबीर और अजय देवगन साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'राजनीति' में साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में सौतेले भाई की भूमिका निभाई थी। रणबीर कपूर जल्द फिल्म 'संजू' में नजर आएंगे जो 29 जून को रिलीज होने वाली है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें