फैशन आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने पति आनंद अहूजा के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने पति के साथ 6 साल की जर्नी के बारे में बताया है। बता दें कि सोनम की शादी को तो 4 साल हो गए हैं, लेकिन पति आनंद अहूजा के साथ डेटिंग से लेकर प्रेग्नेंसी तक सोनम को 6 साल हो चुके हैं। इस खास मौके को सोनम ने बहुत ही खास तरीके से याद किया है।