कटरीना कैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर को लेकर बड़ी बात बोल दी। कटरीना ने कहा था कि जाह्नवी जिम में बहुत छोटे शॉर्ट्स पहनकर आती हैं इसलिए कभी-कभी मुझे उनकी चिंता होती है। अब कटरीना के इस बयान पर सोनम कपूर ने जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर को कटरीना कैफ की ये बात पसंद नहीं आई। सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो के साथ सोनम कपूर ने लिखा- वो रेगुलर कपड़े भी पहनती है। उसमें काफी अच्छी लगती है।
विज्ञापन
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : social media
सोनम की शेयर की हुई तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। बता दें कि कटरीना कैफ, नेहा धूपिका के टॉक शो वोग बीएफएफ में पहुंची थीं। यहां उनसे पूछा गया था कि किस सेलेब्रिटी का जिम लुक उन्हें ओवर द टॉप लगता है।
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पर कटरीना ने कहा था, ओवर द टॉप तो नहीं लेकिन मुझे जाह्नवी के बहुत छोटे शॉर्ट्स को देख उनकी चिंता होती है। वो मेरे ही जिम में आती है। हम साथ में जिम करते हैं। कभी कभी उसके शॉर्ट्स को देख मुझे उसकी चिंता होती है।
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम (beingsalmankhan)
बता दें कि कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। वो सलमान खान के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। भारत 5 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान-कटरीना के अलावा नोरा फतेही, दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।