फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: 'सुशांत सिंह जैसा न हो जाए..' सोनाली के केस में ड्रग की एंट्री पर परिजन करेंगे CBI जांच की मांग

Sat, 27 Aug 2022 08:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाली फोगाट की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, अब उनके परिवार ने सोनाली की हत्या के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
सोनाली फोगाट की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। शुरुआती दिनों में माना गया कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। हर किसी ने इस बात को मान भी लिया था। लेकिन जैसी ही सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सबके होश उड़ गए। इस रिपोर्ट में सोनाली के शरीर में चोट के निशान का खुलासा हुआ। वहीं, इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन अब उनके परिवार ने जल्द से जल्द न्याय की मांग की है। परिवार का कहना है कि वह नहीं चाहते हैं सोनाली फोगाट का केस भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह हो। 
विज्ञापन

2 of 4
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून साल 2020 में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, कई लोगों ने अभिनेता के निधन को हत्या करार दिया, जिसके बाद से ही एक लंबी जांच इस मामले में चल रही है। इस मामले में ड्रग्स का एंगल भी जुड़ा, जिसके बाद सुशांत का केस और ज्यादा पेचीदा हो गया। वहीं, सोनाली फोगाट के केस में भी बीते दिनों ड्रग्स की बात सामने आई है। दावा किया गया कि सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था। इसी वजह से सोनाली का परिवार नहीं चाहता कि उनका केस भी सुशांत की तरह चले। 
विज्ञापन

3 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट के परिवार का कहना है कि हम नहीं चाहते हैं कि यह मामला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तरह चले। सोनाली फोगाट के रिश्तेदार कुलदीप फोगाट ने कहा कि सुशांत का परिवार यह बात अच्छी तरह जानता है कि उनकी हत्या हुई है। रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ड्रग्स दिया था लेकिन वह बाहर आ चुकी हैं। यह मामला अब तक खत्म नहीं हुआ है। यह मामला नशीली दवाओं के कब्जे या उनके सेवन के बारे में नहीं है। यह मामला हत्या के बारे में है।
विज्ञापन

4 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट का परिवार उनकी हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहा है। कुलदीप फोगाट ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि सोनाली के हत्यारों की फांसी की सजा हो। अगर उनकी हत्या में कोई सबूत नहीं मिलते हैं तो हम आगे सीबीआई जांच की मांग करने के साथ-साथ नार्को टेस्ट की भी मांग करेंगे।’ बता दें कि सोनाली फोगाट के केस में उनके दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी पुलिस की गिरफ्त में है और उनके अलावा, जिस क्लब में सोनाली ने आखिरी बार पार्टी की थी, उसके मालिक और एक ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें