फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Death: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली का निधन, आखिरी दिनों में इस वजह से नाराज थीं अभिनेत्री

Tue, 23 Aug 2022 11:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट,- बिग बॉस (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/colorstv
भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री की मृत्यु हो गई है। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फाेगाट अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान बिग बॉस 14 से मिली थी। आइए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
एंकरिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वह अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को जाहिर करती रहीं। उन्होंने निधन से कुछ घंटे पहले ही अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जो अब सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
2016 में हुई थी पति की रहस्मय मौत
सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत साल 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उस वक्त सोनाल वहां नहीं थी। वह मुंबई में थीं। बिग बॉस 14 के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं।  

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
2019 में चुनाव के मैदान में उतरी थीं सोनाली
बता दें कि सोनाली फोगाट पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' में काम किया था। यह उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह 2019 में ही भाजपा की टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, वह चुनाव हार गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
आखिरी दिनों में क्यों नाराज थीं सोनाली फोगाट
पिछले दिनों सोनाली फोगाट आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर काफी नाराज दिखी थीं। उन्होंने कहा था मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फोगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट और आगे-आगे देखिए सोनाली फोगाट के ठाठ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें