फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, मौत से चंद घंटे पहले किया था पोस्ट

Tue, 23 Aug 2022 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट के निधन की खबर से फैंस स्तब्ध हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से सोनाली ने दम तोड़ा। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। मौत से चंद घंटे पहले भी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह शानदार अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर किसी भी तरह यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह अस्वस्थ थीं। अपनी चहेती सोशल मीडिया स्टार के निधन फैंस सदमे में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सोनाली फोगाट रॉयल अंदाज में शानदार लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्राउन पैंट पहने हुई है। साथ ही गुलाबी दुपट्टे से उन्होंने सिर पर साफा बांधा हुआ है। वीडियो में वह वॉक करती नजर आ रही हैं और बैकग्राउंट में गाना चल रहा है, 'रुख से जरा नकाब उठा दो मेरे हुजूर, जलवा फिर एक बार दिखा दो मेरे हुजूर...'। 
विज्ञापन

3 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली के इस वीडियो पर फैंस शोक जाहिर कर रहे हैं। हर किसी के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनकी चहेती स्टार इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। आप नहीं रहीं, हमारे लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शत शत नमन सोनाली जी, आप जैसा युवा नेता खोना भाजपा और हरियाणा के लिए बहुत बड़ी गमी है।'
विज्ञापन

4 of 4
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फोगाट अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में शिरकत करने के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली थी। सोनाली के राजनीतिक करियर की बात करें तो वर्ष 2008 में सोनाली ने भाजपा की सदस्यता ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गईं। सोशल मीडिया के माध्यम से सोनाली अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को भी पूरा करती रहीं। बता दें कि सोनाली दूरदर्शन में एंकरिंग भी कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2006 में अपने करियर की शुरुआत बतौर एंकर ही की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें