फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के बाद एक साल में कितनी बदल गई सोनाली बेंद्रे, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख खुद किया खुलासा

Fri, 05 Jul 2019 02:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे ने 4 जुलाई 2017 की दोपहर पोस्ट लिखकर खुलासा किया था कि वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और अमेरिका में इलाज करवा रही हैं। बीते एक साल में सोनाली की जिंदगी में काफी कुछ बदल चुका है। उपचार के दौरान सोनाली को काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी को मात दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली - फोटो : Vogue
एक साल बाद सोनाली ने फिर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि कैसे उनकी जिंदगी में कैंसर के बाद बदलाव आए। सोनाली ने एक मोनो-क्रोम फोटो शेयर किया और लिखा, "अपने इस दर्द में मजबूती से खड़े रहें, इसी से फूल उगाएं। तुमने मेरी मदद की कि मैं खुदके फूल उगा सकूं।" अपने इस पोस्ट के जरिए सोनाली ने अपनी दोस्त रूपी कौर को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Bendre - फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे जब न्यूयॉर्क में ट्रीटमेंट करवा रही थीं तब कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इनमें प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान समेत उनके कई करीबी दोस्त शामिल थे। ट्रीटमेंट के दौरान सोनाली को अपने बाल भी कटवाने पड़े। लेकिन सोनाली ने हिम्मत नहीं हारी और इस जानलेवा बीमारी का डटकर सामना किया।

4 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
एक साल पहले सोनाली ने लिखा था, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे पता चला है कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।'  सोनाली ने बताया था कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre
सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' आई जिसमें सोनाली का अभिनय लोगों को काफी पंसद आया। सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को फिल्म डिरेक्टर गोल्डी बहल से शादी कर ली। सोनाली आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें