फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलेब्स पर चढ़ा Bottle Cap Challenge का खुमार, जानें कहां से हुई शुरुआत

Fri, 05 Jul 2019 02:40 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, फराबी दवलचिन और शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
किकी चैलेंज और आइस बकेट चैलेंज के बाद अब बोतल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) सोशल मीडिया पर तेजी पकड़ रहा है। इस चैलेंज का असर बॉलीवुड पर भी देखने को मिल रहा है और कई सेलेब्स इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चैलेंज कहां से शुरू हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फराबी दवलचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन (Farabi Davletchin)ने की है। इसका वीडियो सबसे पहले उन्होंने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था एक्टर जैकी चैन और जोसन सहित दो और लोगों को चैलेंज किया था।  हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' (FaraKicksChallenge) देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
फराबी दवलचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस चैलेंज को करने के लिए सिर्फ फिटनेस नहीं बल्कि तकनीक की भी जरुरत है। चैलेंज के तहत शख्स को एक बोतल के ढक्कन को रिवर्स किक मारकर खोलना है। वहीं बोतल नहीं गिरनी चाहिए, सिर्फ ढक्कन गिर जाना चाहिए। बता दें कि फराबी दवलचिन ने इस ही चैलेंज के तहत एक और वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो किक मारते हुए पेंसिल की निब तोड़ते नजर आ रहे हैं।
 

4 of 6
akshay kumar - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर यह चैलेंज काफी वायरल हो रहा है। बात बॉलीवुड की करें तो अक्षय कुमार भी इस चैलेंज को पूरा कर चुके हैं। वीडियो में अक्षय कुमार ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं चैलेंज को पूरा करते हुए अक्षय बोतल के ढक्कन को रिवर्स किक मारकर खोलते हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड एक्टर्स में जेसन ने इस चैलेंज को किया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Tiger Shroff - फोटो : file photo
अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ भी इस चैलैंज को पूरा कर चुके हैं। हालांकि टाइगर इस चैलेंज को एक स्टेप आगे ले गए हैं और उन्होंने इसे अपनी आंख पर पट्टी बांध कर किया है। टाइगर के आँख पर लाल रंग की पट्टी बंधी और वो रिवर्स किक मारते हुए पेप्सी की बोतल के ढक्कन को खोल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेसेस की बात करें तो शर्लिन चोपड़ा ने भी इस चैलेंज को पूरा किया है। हालांकि शर्लिन ने बोतल का ढक्कन खोलने के लिए रिवर्स किक का इस्तेमाल नहीं किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें