सोनाली बेंद्रे बड़ी ही हिम्मत के साथ इस समय कैंसर से जंग लड़ रही हैं। बॉलीवुड हस्तियां और उनके फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। सोनाली का कैंसर आखिरी स्टेज पर पहुंच चुका है। वह न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। वह समय समय पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपना हाल देती रहती हैं कि वह ठीक होकर जल्द वापस लौटेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सोनाली बेंद्रे
हाल ही में सोनाली मे एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही थीं। सोनाली ने इस तस्वीर के साथ एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके और उनके पति के लिए यह खबर अपने बेटे रणवीर को बताना बहुत मुश्किल था और रणवीर ने कितने साहस और समझदारी के साथ इस बात को हैंडल किया। सोनाली के बेटे ने न सिर्फ इस बात को स्वीकार किया बल्कि अपनी मां को संभाला और लड़ने के लिए हिम्मत दी।
विज्ञापन
3 of 5
sonali bendre
सोनाली के इस पोस्ट पर कई सारे सेलेब्स ने सोनाली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की और उनके बेटे ने जो हौसला दिखाया है उसकी प्रशंसा की। सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी के करीबी ऋतिक रोशन ने कैंसर पर रणवीर की प्रतिक्रिया को पढ़कर कमेंट कर लिखा, 'रणवीर विशिष्ट है। पता नहीं, मुझे कौन ज्यादा हैरान करता है, तुम, वो या गोल्डी।'
4 of 5
सोनाली बेंद्रे
करण जौहर ने भी सोनाली के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, तुम सच में प्रेरणा का स्रोत हो सोनाली, तुम्हारा बेटा तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत होगा। जल्दी ठीक हो जाओ।' एक्ट्रेस सोनल चौहान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सोनाली तुम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हो और सुपरवुमेन भी।'
एक्ट्रेस काजोल ने लिखा, 'सोनाली तुम हमारे लिए भगवान के किसी तोहफे की तरह हो, हम तुम्हारे इस फैसले को लेकर तुम्हारा सम्मान करते हैं। तुम्हारी जिंदगी का ये सफर न जाने कितने लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। बहुत प्यार और जल्दी ठीक हो जाओ।' इसके अलावा वरूण धवन, सुजैन खान, एकता कपूर , नीलम, महीप कपूर , सोफी चौधरी ने भी सोनाली के इस कदम को सराहा और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।