फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे के लिए बेहद मुश्किल थी वो रात, जब डॉक्टर ने बताई थी कैंसर होने की बात

Fri, 03 May 2019 11:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
सोनाली बेंद्रे कैंसर को मात देकर अब हेल्दी लाइफ जी रही हैं । सोनाली अपना इलाज करवाने के लिए पिछले साल न्यूयॉर्क गई थीं । इससे पहले उन्होंने कैंसर होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी । अब सोनाली ने कैंसर को लेकर अपने अनुभव को शेयर किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
हाल ही में सोनाली बेंद्रे अपनी दोस्त सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय के साथ नेहा धूपिया के चैट शो BFFs विद वॉग में पहुंची थीं । यहां उन्होंने कैंसर को लेकर अपनी जंग पर बात की । सोनाली ने बताया कि जब उन्हें कैंसर के बारे में पता चला तो उनको कैसा महसूस हुआ ।
विज्ञापन

3 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली भावुक हो गईं और बताया कि वो रात काफी मुश्किल से बीती थी । सोनाली ने कहा, 'जब इस बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन आपके ऊपर से गुजर गई हो । मैं उस दिन बिल्कुल भी नहीं सोई । उस रात मैंने सभी चीजों को पहचाना, मंजूर किया और सोचा कि मैं आखिरी बार ये सोचते हुए रो रही हूं कि ये मुझे कैसे हुआ और क्यों हो रहा है ।'

4 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उस पल में फैसला कर लिया था कि अब कोई रोना नहीं होगा । बस स्माइल और खुशियां होंगी । जब मैंने सूरज को आते देखा तो वो मुझे क्लिक कर गया । मैंने अपनी फैमिली और दोस्तों को तस्वीर भेजी और कहा कि  'Girls, Switch on the Sunshine'. 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre
कैंसर के इलाज के वक्त सुजैन और गायत्री, सोनाली से मिलने के लिए अक्सर न्यूयॉर्क जाती रहती थीं । सोनाली ने कहा, 'बीमारी में मेरी इन दो दोस्तों ने मुझे काफी सपोर्ट किया । वे हर वक्त मेरे साथ खड़ी रहीं । मुझे लगता है कि ये बेस्ट हैं। ' कैंसर के दौरान सोनाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और अपनी हर एक्टिविटी को शेयर करती थीं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें