फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे कैंसर की जंग जीत लौंटी भारत, इमोशनल हुईं तो जोड़े हाथ और कहा- 'शुक्रिया'...

Mon, 03 Dec 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
करीब 4 महीने पहले सोनाली बेंद्रे को पता चला था कि उन्हें कैंसर है । ये जानकारी उन्होंने अपने फैंस को टि्वटर के जरिए दी थी । इसके बाद वो अपना इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं । सोनाली अपनी हेल्थ की हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देती रहीं। अब सोनाली के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है ।
विज्ञापन

2 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
दरअसल, सोनाली 4 महीने तक कैंसर की जंग लड़कर भारत लौट आई हैं । जी हां, सोनाली कैंसर का इलाज करवाकर कुछ समय के लिए मुंबई आ गई हैं । रविवार रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । यहां सोनाली अपने पति गोल्डी बहल के साथ दिखीं । मीडिया को देखते ही उन्होंने हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन किया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
न्यूयॉर्क से ही सोनाली ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दे दी थी कि वो भारत लौट रही हैं । अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने लिखा था, 'लोग कहते हैं कि दूरियां दिलों को करीब ला देती हैं । सच में ऐसा होता है । लेकिन इन दूरियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। अपने शहर और घर से दूर न्यूयॉर्क में रहने के दौरान मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ ।'


 

4 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
'अब मैं वहां वापस आ रही हूं जहां मेरा दिल है । ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे मैं बता नहीं सकती लेकिन कोशिश कर रही हूं । अपने परिवार और दोस्तों को खुश देखने के लिए मैं बेताब हूं ।' सोनाली ने ये भी बताया कि उनकी कैंसर की जर्नी अभी तक खत्म नहीं हुई है। ये अभी इंटरवल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonali bendre - फोटो : instagram
सोनाली फिलहाल कुछ समय के लिए भारत आई हैं। दोबारा इलाज करवाने के लिए उन्हें वापस जाना पड़ेगा । खबरों की मानें तो सोनाली, प्रियंका चोपड़ा की अच्छी दोस्त हैं । प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस से शादी कर ली है । अब 12 दिसंबर को रिसेप्शन होगा । इस रिसेप्शन में सोनाली के पहुंचने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें