फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपवीर के आखिरी रिसेप्शन में उमड़ा बॉलीवुड, जानिए अंदर की सारी रोचक बातें 10 तस्वीरों में

Mon, 03 Dec 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
deepika, ranveer - फोटो : instagram
मध्य नवंबर से शुरू हुआ रणवीर-दीपिका की शादी का जश्न अंतत: मुंबई में चार रिसेप्शनों के साथ खत्म हुआ। शनिवार को चौथा रिसेप्शन सबसे भव्य रहा जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं और खूब नाच-गाना हुआ। जाम छलके। इस दौरान खुशियों के रोमांचक पलों के साथ बॉलीवुड के कुछ अनोखे समीकरण भी देखने को मिले...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
deepveer wedding reception - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के विवाह समारोह का आखिरी जश्न मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शनिवार को देर रात तक चला और सुबह होते-होते उसे विराम मिला। शादी का यह चौथा और आखिरी रिसेप्शन इस जोड़ी के साथ पूरे बॉलीवुड के लिए यादगार साबित हुआ क्योंकि तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे थे। इसके अलावा कई नए-नए समीकरण भी इस जश्न में देखने मिले जो आने वाले दिनों में बॉलीवुड की सर्खियां बन सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
DeepVeer wedding reception - फोटो : Instagram
शाहरुख खान इस पार्टी में अकेले पहुंचे थे। आम तौर पर ऐसे मौकों पर पत्नी गौरी खान के साथ नजर आते हैं। रिसेप्शन में वह तब रंग में आए जब 'छैंया-छैंया' गाना बजा। मलाइका अरोड़ा पार्टी में मौजूद थीं। यह गाना फिल्म दिल से... में शाहरुख-मलाइका पर ही फिल्माया था। गाना बजने के बाद दोनों डांस फ्लोर पर कूद पड़े और जमकर डांस किया। थोड़ी देर बाद रणवीर भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी 'छैंया-छैंया' पर ठुमके लगाए।

4 of 10
deepveer wedding reception - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया, बेटी श्वेता और बहू ऐश्वर्या के साथ रिसेप्शन में आए थे। अपनी उम्र को फिटनेस से मात दे रहे अमिताभ भी डांस फ्लोर पर तब खूब नाचे जब उनकी फिल्म हम का गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बजने लगा। अमिताभ के डांस वक्त वहां रेखा भी मौजूद थीं और उन्होंने इस डांस का मजा लिया। अमिताभ का नाच देख कर रणवीर सिंह भी डांस फ्लोर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 10
deepveer reception - फोटो : instagram
जगजाहिर है कि कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के पसंद नहीं करतीं। फिल्मी प्रतिद्वंद्विता के साथ इसकी निजी वजहें भी हैं। कटरीना शादीशुदा जोड़े को मुबारकबाद देने पहुंचीं। रणवीर ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। कटरीना का पहुंचना लोगों के लिए सरप्राइज था। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले एक साक्षात्कार में जब दीपिका से पूछा गया था कि क्या शादी में कटरीना को बुलाएंगी तो उनका जवाब था, नहीं। कैटरीना ने दीपिका को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि गिले-शिकवे भुला कर दीपिका-कटरीना भविष्य में दोस्ती की नई शुरुआत कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
farhan akhtar - फोटो : Instagram
पत्नी से अलग होने के बाद एक्टर-फिल्मकार फरहान अख्तर के कई युवतियों से नाम जुड़े और हाल में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में मॉडल-सिंगर शिबानी दांडेकर के साथ दिखीं। फरहान चुप रहे। परंतु इस रिसेप्शन में फरहान-शिबानी हाथों में हाथ डाले साथ पहुंचे और अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया। दोनों ने बिना एक शब्द कहे दुनिया को बता दिया कि दोनों का रिश्ता अब बहुत खास है।
विज्ञापन

7 of 10
deepveer reception - फोटो : instagram
रिसेप्शन में अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का त्रिकोण चर्चा बटोर रहा है। अरबाज गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहले पहुंचे थे। अर्जुन-मलाइका बाद में होटल आए मगर फोटोग्राफरों के सामने साथ नहीं खड़े हुए। पहले मलाइका और उनके पीछे अर्जुन रिसेप्शन हॉल में गए। दोनों से जैसे ही साथ में अंदर कदम रखा सामने अरबाज-जॉर्जिया और उनके दोस्त मौजूद थे। 

8 of 10
Arbaaz Khan and Giorgia - फोटो : Instagram
अरबाज ने मलाइका-अर्जुन को देखते ही मुंह फेर लिया और अर्जुन दूसरी तरफ देखते हुए अंदर निकल गए। मलाइका जरूर उस ग्रुप में मौजूद अपने कुछ दोस्तों से मिली और कुछ सेकेंड में अर्जुन के पीछे चली गईं। इसके बाद पार्टी में अर्जुन-मलाइका अपने दोस्तों के करीब रहे और अरबाज दूसरे कोने में अपने ग्रुप के साथ दिखते रहे।

9 of 10
deepveer reception - फोटो : instagram
सारा अली खान बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह रिसेप्शन में पहले पहुंची थीं। थोड़ी देर बाद उनके पिता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ पहुंचे। उनके साथ सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी थे। फोटोग्राफरों ने चारों की तस्वीरें लीं। पास ही सारा भी थीं। उम्मीद थी कि अब ऐसी तस्वीर खींची जाएगी जिसमें सैफ-करीना-सारा साथ दिखेंगी। फोटोग्राफरों ने जब सारा से अनुरोध किया कि वह भी तस्वीर खिंचाने आएं तो झिझक गईं। यह देख कर करीना तत्काल वहां से निकल गईं। उनके पीछे सोहा-कुणल भी चले गए। सैफ खड़े रहे। सारा उनके पास पहुंचीं तो फोटोग्राफरों ने पिता-पुत्री की तस्वीरें खींचीं।
विज्ञापन

10 of 10
deepveer reception - फोटो : instagram
फोटोग्राफरों ने जब सारा से अनुरोध किया कि वह भी तस्वीर खिंचाने आएं तो झिझक गईं। यह देख कर करीना तत्काल वहां से निकल गईं। उनके पीछे सोहा-कुणल भी चले गए। सैफ खड़े रहे। सारा उनके पास पहुंचीं तो फोटोग्राफरों ने पिता-पुत्री की तस्वीरें खींचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें