फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे का पहली बार छलका दर्द, बोलीं- 'कीमो की वजह से देखने में दिक्कत'

Sat, 03 Nov 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे कैंसर से जूझ रही हैं। अपनी इस बीमारी का इलाज वह न्यूयॉर्क में करवा रही हैं। खराब तबीयत के बीच सोनाली लगातार सोशल मीडिया अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमें वह हमेशा मुस्कुराती हुई दिखाई दीं। इन तस्वीरों में सोनाली मजबूत दिखीं और अपने जीवन को सामान्य बनाए रखने की कोशिश करते हुए नजर आईं। वहीं अब सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सोनाली बता रही हैं कि कैसे कीमोथेरेमी की वजह से पिछली किताब पढ़ने में उन्हें दिक्कत हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonali Bendre - फोटो : Instagram
सोनाली ने बॉल्ड लुक में हाथ में किताब लिए एक तस्वीर के साथ एक लंबा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को सोनाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाली ने पोस्ट करते हुए लिखा - 'यह मेरी अगली किताब का ऐलान है। पिछली किताब के दौरान थोड़ी परेशानी थी क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से दिखने में अजीब सी दिक्कत हो रही थी। अब सब ठीक है। अगली किताब न्यूयॉर्क में पढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
sonali bendre - फोटो : Instagram
सोनाली ने आगे लिखा - 'यह किताब हान्या यानिगिहारा की 'अ लिटिल लाइफ' है। यह किताब कई साहित्यिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। दोस्ती और महत्वाकांक्षा की कहानी कहती है।' सोनाली को किताबों से काफी लगाव है। अपने इलाज के दौरान वह कई बार पहले भी किताब पढ़ते हुए तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। सोनाली से मुलाकात के लिए कई सारे उनके दोस्त न्यूयॉर्क में आए। यहां तक कि सोनाली न्यूयॉर्क में ही इलाज कराने आए ऋषि कपूर से भी मिलीं।

4 of 5
sonali bendre - फोटो : Instagram
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान और गायत्री जोशी के साथ भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हाल ही में सोनाली की करीबी दोस्त नम्रता शिरोडकर से भी मिली जो अपने पति महेश बाबू और बच्चों के साथ न्यूयॉर्क छुट्टियां बिताने आई थीं। इस मुलाकात के साथ नम्रता ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए कहा था - 'सोनाली मजबूत इरादों वाली हैं। वह फिट दिखती हैं और अपने सामान्य जीवन में लौटने के लिए तैयार हैं। मैंने उनके साथ अच्छा समय बिताया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonali Bendre and Namrata Shirodkar - फोटो : twitter
नम्रता ने आगे कहा - 'कई चीजों पर बात की। सोनाली ने बीमारी की पूरी कहानी बताई। इसके साथ ही बताया कि किस चीज से उन्हें सबसे ज्यादा ताकत मिलती है।' आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हुआ है। इस बात की जानकारी सोनाली ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। सोनाली इस साल जुलाई में इलाज के लिए विदेश गई थीं और तब से वहीं पर इलाज करवा रही हैं। कीमोथेरेपी की वजह से सोनाली बॉल्ड हो चुकी हैं और अक्सर विग के साथ और बिना विग के तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें