फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के खिलाफ जंग लड़कर जीती थीं लीजा रे, अब सोनाली बेंद्रे को किया ये इमोशनल ट्वीट

Sun, 08 Jul 2018 03:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। सोनाली को हाई ग्रेड कैंसर है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी। सोनाली को कैंसर की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली की बीमारी की खबर सुनकर उनके करीबी दोस्त अक्षय कुमार न्यूयॉर्क में उनसे मिलने भी पहुंचे। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार सोनाली के लिए दुआओं का दौर जारी है। मॉडल और एक्ट्रेस लीजा रे सोनाली को इमोशनल ट्वीट किया है। लीजा का ये ट्वीट इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि वो खुद भी कैंसर के खिलाफ जंग लड़ चुकी हैं और उस पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

3 of 5
लीजा ने ट्विटर पर सोनाली को टैग करते हुए लिखा, 'डियर सोनाली बेंद्रे, मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं। ऐसे में कुछ कहने के लिए शब्द बहुत कम है। मैं तुम्हें बहुत सारा प्यार भेजना चाहती हूं।'

 

4 of 5
गौरतलब है कि भारतीय मूल की कनैडियन एक्ट्रेस लीजा रे को 2009 में कैंसर हुआ था। लीजा को मल्टीपल माइलोमा हुआ था। ये व्हाइट ब्लड सेल्स का कैंसर होता है। करीब साल भर इलाज कराने के बाद लीजा ठीक हो पाईं। फिल्मों की बात करें तो लीजा की एक्टिंग को 'कसूर' और 'वाटर' में काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले सोनाली बेंद्रे ने अपने पोस्ट में लिखा था कि 'हाल ही में जांच के बाद मुझे ये पता चला है कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर है। इसकी आशंका मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद ये चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। इस मुश्किल घड़ी में मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। सभी का शुक्रिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें