उन्होंने इस वीडियो के बारे में लिखा, ‘तुम्हें डैंड्रफ हो गया है कैटरीना।’ हालांकि अभिनेत्री ने अर्जुन के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देना मुनासिब नहीं समझा। लेकिन सात जुलाई को कैटरीना ने जब फिर से अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की तो अर्जुन ने फिर से उनकी खिंचाई करने में जुट गए। कैटरीना इस इस तस्वीर में वह अपने बालों को पकड़कर पोज देती नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार भी अर्जुन नहीं चूके और उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘अब तुमने पूरी तरह साफ कर दिया। अच्छा काम किया कैटरीना।’