सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं । फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में सोनाली का बाल्ड लुक नजर आया । सोनाली ने इलाज के चलते सिर मुंडवा लिया है ।
विज्ञापन
2 of 5
सोनाली बेंद्रे
तस्वीर में सोनाली के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड गायत्री ओबरॉय और सुजैन खान भी नजर आ रही हैं । दरअसल, ऋतिक और सुजैन सोनाली से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे । ये फोटो भी ऋतिक रोशन ने ही क्लिक की है ।
विज्ञापन
3 of 5
सोनाली बेंद्रे
एक एक्ट्रेस कैमरे पर हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती है । लेकिन सोनाली ने बाल्ड फोटो शेयर कर अपने साहस का परिचय दिया है । सोनाली की इस फोटो को देख कुछ फैंस भावुक हो गए और उनके लिए दुअा की ।
4 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली की एक फैन ने लिखा, 'ये लड़ाई आसान नहीं है लेकिन आप इसे बड़ी आसनी से पार कर रही हैं । उन सभी का शुक्रिया जो आप के साथ खड़े हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं । भगवान आपको साहस दे ।'
सोनाली ने फोटो के साथ एक पोस्ट भी लिखा । उन्होंने कहा, 'बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मेरे दोस्त मुझे कॉल करते हैं, मैसेज करते हैं । मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने देते । मैं जिंदगी के हर लम्हे को जीने की कोशिश कर रही हूं ।'