फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहीं सोनाली बेंद्रे, अनुपम खेर ने दिए सेहत से जुड़े अपडेट

Tue, 02 Oct 2018 02:23 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और अपनी कैंसर की बीमारी का इलाज करा रही हैं। सोनाली भले ही न्यूयॉर्क में हैं लेकिन वो इस मुश्किल घड़ी में बिल्कुल अकेली नहीं हैं और उनके दोस्त हमेशा उनके साथ खड़े दिखाए दिए हैं। अभिनेता अनुपम खेर भी इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने नए शो 'न्यू एम्सटरडैम' की शूटिंग कर रहे हैं। अनुपम ने बताया कि सोनाली बेंद्रे किस तरह इस जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता अनुपम ने आगे बताया कि वह जब भी सोनाली से मिलते हैं तो आसपास काफी एनर्जी मिलती है। उन्होंने सोनाली को बता दिया है कि वह अभी अगले 4-5 महीने तक न्यूयॉर्क में रहेंगे और समय मिलने पर उनसे मिलते रहेंगे। वापस भी जाना है, लेकिन ज्यादा अच्छा ये होगा कि तुम भी ठीक हो जाओ, क्योंकि तुम्हे भी वापस जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली बेंद्रे
गौरतलब है कि अनुपम खेर ने सोनाली के साथ हम साथ साथ है,  'कीमत', 'हमारा दिल आपके पास है' आदि फिल्मों में काम किया है। इससे पहले फ्रेंडशिप डे के दिन सोनाली ने अपने दो दोस्तों सुजैन खान और गायत्री ओबेरॉय के साथ तस्वीर शेयर की थी। सुजैन ने भी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि 'यह हम हैं.. तुम्हारे लिए लड़ेंगे, तुम्हारे लिए सम्मान, तुम्हारे लिए हिम्मत, हम हमेशा तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे। तुम इसकी हकदार हो।'

4 of 5
सोनाली बेंद्रे
इससे पहले सोनाली अपने लिए एक विग चाहती थीं लेकिन उन्हें चयन करने में मुश्किल हो रही थी। तब प्रियंका चोपड़ा ने उनकी मदद की। जिसके बाद सोनाली बेंद्रे विग में नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अल पचीनो की एक कोट से अपना मैसेज शुरू किया। उन्होंने लिखा, ' वैनिटी इज माई फेवरेट सीन। कौन अच्छा दिखना पसंद नहीं करता? जिस तरह से हम देखते हैं उस पर एक गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली बेंद्रे
वो करना जरूरी है जो आपको खुश रखता है । भले ही यह एक विग पहनने, चमकदार लाल लिपस्टिक या ऊंची एड़ी के हील पहनने जैसा आसान हो।' 'कोई आपको नहीं बता सकता है कि आपके लिए क्या सही और क्या गलत है। जब मैं विग्स का चयन कर रही थी तो एक पल के लिए मुझे खुद पर शक हुआ, ‘क्या मैं अच्छा दिखना चाहती हूं? मनोरंजन इंडस्ट्री में आपसे हमेशा अच्छा दिखने की उम्मीद की जाती है, शायद यह मेरे अंदर शामिल हो गया है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें