इस साल बॉलीवुड में दो बड़ी शादियां होने जा रही हैं। एक प्रियंका चोपड़ा की और दूसरी दीपिका पादुकोण की । भले ही प्रियंका चोपड़ा की शादी की डेट ना आई हो लेकिन रस्में शुरू हो चुकी हैं । हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रियंका की गोद भराई की रस्म हुई । ये फंक्शन निक जोनस के परिवार की तरफ से ऑर्गनाइज किया गया था ।
विज्ञापन
2 of 5
sonali bendre
- फोटो : instagram
प्रियंका अपनी गोद भराई में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की गाउन पहन रखी थी । गोद भराई के बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं । जिसमें सोनाली बेंद्रे और नीतू कपूर भी प्रियंका के साथ दिख रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
sonali bendre
- फोटो : twitter
ये तस्वीरें गोद भराई के दिन की हैं । सोनाली बेंद्रे अपने कैंसर को भूल प्रियंका के इस ब्राइडल शॉवर में एंज्वॉय करने पहुंची थीं । उनके साथ नीतू कपूर भी थीं । सोनाली और नीतू दोनों ने ही रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी । सोनाली और प्रियंका अच्छी दोस्त हैं । इस पार्टी में सोनाली अपने नए विग के साथ नजर आईं ।
4 of 5
sonali bendre
- फोटो : twitter
बता दें कि यह पार्टी प्रियंका चोपड़ा की सहेलियों मुबिना रत्तनसे और अंजुला अचारिया ने दी थी । जश्न में निक जोनस का भाई केविन जोनस, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए । पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास के साथ जमकर ठुमके लगाए ।
वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने डांस किया । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक नवंबर में शादी करेंगे। माना जा रहा है कि निक और प्रियंका जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि प्रियंका ने अपने होने वाले पति के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था ।