फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी महफिल में घुटनों पर बैठ डायरेक्टर ने इस अभिनेत्री को किया था प्रपोज, कुछ ऐसी है लव स्टोरी

Wed, 13 Nov 2019 11:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : instagram

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर की बीमारी को मात देकर अब नार्मल जिंदगी जी रही हैं। बड़े पर्दे पर सोनाली को देख लोगों का दिल बेहाल हुआ लेकिन तमाम अफेयर के बाद सोनाली ने अचानक गोल्डी बहल से शादी कर ली। आज सोनाली अपनी 17वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर जानिए कहां हुई सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल की पहली मुलाकात।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली बेंद्रे
सोनाली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म 'आग' से की थी। इस फिल्म में सोनाली के साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आए थे। ये फिल्म नहीं चली। 1996 में सोनाली की फिल्म 'दिलजले' आई जिसमें सोनाली का अभिनय लोगों को काफी पंसद आया। इसके बाद सलमान खान के साथ उन्होंने हम साथ-साथ हैं में काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली और गोल्डी की पहली मुलाकात 1994 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। सोनाली ने पहली बार में गोल्डी बहल के प्रपोजल को इनकार कर दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद सोनाली को लगा कि गोल्डी बहुत केयरिंग हैं उनका खूब ध्यान रखते हैं।

4 of 5
Goldie Behl and Sonali Bendre - फोटो : instagram
लेकिन गोल्डी ने अपने दिल का हाल बयां नहीं किया था। 1998 में एक पार्टी के दौरान उन्होंने घुटनों पर बैठकर सोनाली को शादी के लिए प्रपोज किया। 4 साल डेटिंग के बाद गोल्डी बहल और सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunil and Sonali
शादी से पहले सोनाली का सुनील शेट्टी से अफेयर भी चर्चा में रहा। सुनील शेट्टी एक्शन हीरो थे, उनको स्टाइलिश आइकॉन माना जाता था तो भला कैसे कोई लड़की उनसे प्यार न करती ? सोनाली को भी सुनील से बहुत प्यार हो गया लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें