फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonal Chauhan: इश्क में डूबीं सोनल चौहान! अभिनेत्री की शानदार तस्वीरें देखकर फैंस को आई ताज महल की याद

Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonal Chauhan Photos: सोनल चौहान की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हें देखकर एक यूजर को ताजमहल की याद आई है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan
सोनल चौहान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा शब्द लिखा है। सोनल चौहान की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan
सोनल की पोस्ट में क्या है?
सोनल चौहान ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने शानदार लहंगा और चोली पहना है। उनकी चोली पर शानदार कढ़ाई है। उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहनी है। अभिनेत्री ने दोनों हाथों पर अपना दुपट्टा डाला है। डार्क मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। अभिनेत्री की ड्रेस की डिजाइनर निधि बजाज हैं।

'यह बहुत काबिल लोगों का एक ग्रुप है', 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' में बॉलीवुड गानों के डांस पर बोलीं करिश्मा

विज्ञापन

3 of 5
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan
फैंस को पसंद आईं तस्वीरें
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है 'इश्क'। सोनल की तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'भारत में ताज महल के बाद आप मुझे सबसे ज्यादा पसंद हो।' एक और यूजर ने लिखा 'आपसे एक बार मिलने की इच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा 'आप इमरान हाशमी के साथ अच्छी लगती हो।' कई दूसरे यूजर्स ने अभिनेत्री की तारीफ की है।

4 of 5
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan
'मिर्जापुर' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि सोनल चौहान अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर' में विद्या का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और रवि किशन होंगे। ये वेब सीरीज 'मिर्जापुर' पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनल चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonalchauhan
पहली फिल्म से मशहूर हुईं अभिनेत्री
यह गौरतलब है कि सोनल चौहान ने 2008 में फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दर्शकों को इमरान हाश्मी के साथ उनकी केमेस्ट्री पसंद आई थी। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने की वजह से साल 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नामांकन मिला था।
वह 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', '3जी', 'पलटन', 'जैक एंड दिल' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में नजर आईं। जल्द ही वह फिल्म 'मिर्जापुर' का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें