Nauheed Cyrusi: अभिनेत्री नौहीद साइरूसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह अब तक मां क्यों नहीं बन पाई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब उनकी जिंदगी का क्या मकसद है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री नौहीद साइरूसी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के बुरे दौर के बारे में बात की है। उन्हें दो बार मिसकैरेज हुआ। इस दुखद अनुभव के बाद उन्होंने अपने जीवन के मकसद पर दोबारा सोचने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल सफर के बाद, कपल ने खुद को जानवरों की भलाई के काम में लगाने का फैसला किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नौहीद साइरूसी
- फोटो : आइएमडीबी
बच्चे में नहीं मिली धड़कन
नौहीद ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया और अपने सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हमारी शादी 2017 में हुई थी और 2018 में मैं पहली बार प्रेग्नेंट हुई। दुर्भाग्य से, तीसरे महीने में मिसकैरेज हो गया। डॉक्टर ने मुझे परिवार को बताने के लिए कहा। हम आखिरी चेकअप के लिए गए और दुर्भाग्य से बच्चे में कोई धड़कन नहीं थी।'
विज्ञापन
3 of 5
नौहीद साइरूसी
- फोटो : आइएमडीबी
कोविड के बाद हुआ दूसरा मिसकैरेज
उन्होंने आगे कहा, 'कोविड के दौरान, मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई। तब भी मिसकैरेज हो गया। तब तक, हमने जीवन में अपने मकसद के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। मैंने यह महसूस किया कि हमारा मकसद सिर्फ बच्चों को इस दुनिया में लाने से कहीं ज्यादा होना चाहिए।'
4 of 5
नौहीद साइरूसी
- फोटो : सोशल मीडिया
जानवरों के लिए करती हैं काम
उन्होंने आगे कहा 'शायद हमारा मकसद उन जानवरों की देखभाल करना है, जिन्हें हमारी जरूरत है। इसलिए हम बिना किसी को बताए जानवरों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। एक जरूरी बात जो मैं बताना भूल गई थी, वह यह है कि मैं किसी भी तरह का आईवीएफ नहीं करवाना चाहती थी। क्योंकि मुझे लगता था कि अगर कोई बच्चा हमारा होना है, तो वह हमारा ही होगा, और मैं उस रास्ते पर नहीं जाना चाहती थी।'
नौहीद साइरूसी की फिल्में
नौहीद साइरूसी ने 2003 में फिल्म 'सुपारी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में उन्होंने 'इंतहा', 'अनवर', 'भूतनाथ', 'लाइफ में कभी-कभी' जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह मशहूर टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' में भी नजर आई थीं।