फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की हार पर सेलेब्स रिएक्शन्स से एक्टर की पत्नी के नाम पर फ्रॉड सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 खबरें

Thu, 11 Jul 2019 07:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shreyas Talpade and Indian Team - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अपने फैंस से इस बात का आग्रह किया है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा 'ठगे' न जाएं, जो सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी दीप्ति के नाम का प्रयोग कर एमेजॉन कास्टिंग हेड के रूप में लोगों को भ्रमित कर रहा है। श्रेयस ने हाल ही में बताया है कि कोई उनकी पत्नी के नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर जालसाजी कर रहा है। एक्टर ने कहा कि जब हमें इस बारे में पता चला तो हम हैरान रह गए। एक दोस्त ने हमें इसका स्क्रीनशॉट भेजा कि किसी ने दीप्ति के तस्वीर को अपने अकाउंट में लगा रखा है। यह चिंताजनक और काफी परेशान करने वाला था।

पढ़ें:- इस एक्टर की बीवी का नाम लेकर हो रहा था फ्रॉड, सामने आई पूरी सच्चाई
विज्ञापन

2 of 6
Tuntun - फोटो : Social Media
टुनटुन फिल्म इंडस्ट्री का वो नाम है, जिसे सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आज की पीढ़ी भले ही उन्हें न जानती हो लेकिन टुनटुन नाम से वो वाकिफ जरूर होंगे। टुनटुन का असली नाम उमा देवी खत्री था, उनका जन्म यूपी के एक छोटे से गांव में 11 जुलाई, 1923 को हुआ था। जब वो छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का देहांत हो गया था, उनके चाचा ने ही उनकी परवरिश की थी। बचपन से ही टुनटुन को गाने का काफी शौक था। वो अक्सर रेडियो पर गाना सुनकर उसका रियाज किया करती थीं। 

पढ़ें: बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन थीं टुनटुन, सिंगर से ऐसे बनीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 6
super 30 - फोटो : Twitter
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि फिल्म चर्चित शिक्षण संस्थान 'सुपर 30' के संस्थापक आनंद कुमार पर आधारित हैं। ऐसे में आनंद कुमार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में आनंद कुमार ने खुलासा किया है कि वो ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। 

पढ़ें: 'सुपर 30' की रिलीज से पहले आनंद कुमार का बड़ा खुलासा, जूझ रहे हैं इस गंभीर बीमारी से
 

4 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media
ICC Cricket World Cup 2019 के सेमी फाइनल मैच में कड़ा मुकाबला करने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम हार गई। इस रोमांचक मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने 18 रनों से जीत लिया। इस मैच को बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिेएक्शन सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी, जानिए किस स्टार ने क्या कहा?

पढ़ें: सेमी फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार लेकिन बॉलीवुड ने ऐसे जीत लिया दिल
विज्ञापन

5 of 6
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल आजादी की सालगिरह पर एक साथ रिलीज हो रही तीन फिल्मों का सवाल आज जॉन अब्राहम के सामने भी आ खड़ा हुआ। 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस और प्रभास की फिल्म साहो रिलीज हो रही हैं। अपनी  नई फिल्म बाटला हाउस के ट्रेलर रिलीज़ पर जॉन से खूब सवाल हुए। जॉन ने मुंबई की बारिश से लेकर नदियों के सूखने तक हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। लेकिन, असल सवाल हुआ बॉक्स ऑफिस पर उनके और अक्षय कुमार के लगातार दूसरे साल होने जा रहे मुकाबले को लेकर।

पढ़ें: मिशन मंगल और बाटला हाउस की भिड़ंत पर जॉन का रिएक्शन, अक्षय कुमार से क्या बात हुई ये भी बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kumar Gaurav - फोटो : file photo
बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से धाक जमाने वाले एक्टर कुमार गौरव (Kumar Gaurav) का 11 जुलाई को जन्मदिन है। कुमार गौरव मशहूर एक्टर राजेन्द्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए एक्टर्स को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। 

पढ़ें:- सुपरहिट फिल्म देने के बाद अचानक बॉलीवुड से गायब हुआ ये एक्टर, अब है करोड़ों की संपत्ति का मालिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें