फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू से पहले 95 किलो था सोनाक्षी सिन्हा का वजन, बोलीं- 'इंडस्ट्री के लोग ही उड़ाते थे मजाक'

Tue, 10 Sep 2019 02:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आएंगी । फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही है । इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं । सोनाक्षी ने 'दबंग' सीरीज की पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था । सोनाक्षी ने फिल्मों में एंट्री के लिए खुद को फिट किया । 
 
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 95 किलो था । ऐसे में सोनाक्षी को खुद को फिट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी । बढ़े हुए वजन की वजह से सोनाक्षी को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा । पिंकविला से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने उन परेशानियों के बारे में बताया है।
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
सोनाक्षी ने कहा, 'जब मैं कॉलेज में थी उस वक्त मेरा वजन 95 किलो था। मैं हमेशा से एक मोटी बच्ची रही थी। हालांकि मैं स्पोर्ट्स में बहुत आगे रहती थी, लेकिन लड़के हमेशा अलग-अलग नाम लेकर मेरा मजाक बनाते थे। मुझे स्कूल में भी कभी प्ले में रोल नहीं मिला क्योंकि मेरा वजन बहुत ज्यादा था। मुझे हमेशा साइड कर दिया जाता था।' 

4 of 5
लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
'मुझे याद है कि कॉलेज में एक बार फैशन शो हो रहा था। मैं उसमें मॉडल की तरह रैंप वॉक करना चाहती थी, लेकिन एक पतली सी लड़की ने मुझसे कहा कि तुम लाइट्स पकड़ो..मैंने पूछा क्यों? तो उसने जवाब दिया कि रैंप वॉक करने के हिसाब से मेरे वजन बहुत ज्यादा है। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा था। लेकिन मैं वहीं नहीं रुकी ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha
'साल 2010 में ‘दबंग’ में डेब्यू करने के लिए मैंने 30 किलो वजन कम किया। जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया लेकिन सबसे बुरी बात ये रही कि इंडस्ट्री के लोग और मीडिया ने ही मेरे वजन का मजाक उड़ाया। उस बात से मेरा दिल बहुत दुखा था ।'

भाई के रिलेशनशिप पर बहन कृष्णा ने किया खुलासा, दिशा पाटनी के लिए टाइगर नहीं इस एक्टर को बताया सही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें