फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इशारों इशारों में' की शूटिंग के दौरान ही बेहोश हुईं ये अभिनेत्री, इस हालत में देख सेट पर मचा हड़कंप

Tue, 10 Sep 2019 02:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simran pareenja - फोटो : social media
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई बार सितारे व्यस्त शेड्यूल की वजह से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। लगातार काम के दबाव की वजह से अभिनेताओं की तबीयत खराब हो जाती है। कुछ समय पहले वरुण धवन फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' के सेट पर बेहोश हो गए थे। बीमार होने के बावजूद वरुण लगातार शूटिंग कर रहे थे। अब एक और अभिनेत्री के सेट पर बेहोश की खबर है।
विज्ञापन

2 of 5
simran pareenja - फोटो : social media
टीवी अभिनेत्री सिमरन परींजा सेट पर ही बेहोश हो गईं। सिमरन अभी सीरियल 'इशारों इशारों में' काम कर रही हैं। सीरियल में वो एक गूंगी लड़की का किरदार निभा रही हैं। सिमरन काफी समय से बीमार चल रही थीं इसके बावजूद वो लगातार शूटिंग कर रही थीं जिसका नतीजा रहा कि वो सेट पर ही बेहोश हो गईं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मेडिकल सुविधाएं दी गईं।
विज्ञापन

3 of 5
simran pareenja - फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, काफी दिन से सिमरन के गले में इंफेक्शन था लेकिन काम में व्यस्तताओं के चलते वो डॉक्टर के पास नहीं जा पाईं। सिमरन ने कहा कि 'टेलीविजन इंडस्ट्री का काम करने का अपना तरीका है। हमें दूसरों की तरह हफ्ते में छुट्टियां नहीं मिलती हैं। मैं पिछले काफी दिनों से बीमार हूं लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जा पाई।'

4 of 5
simran pareenja - फोटो : social media
सिमरन ने आगे कहा कि 'सीरियल में इन दिनों हम लोग शादी का सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। एक दिन मैं शूट के बीच में ही बेहोश हो गई थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया इस वजह से ये हुआ। मुझे तुरंत मेडिकल सेवाएं दी गईं और छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया। फिलहाल मैं ठीक हूं और वापस काम पर जा रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajeev Khandelwal - फोटो : file photo
टीवी के पॉपुलर एक्टर राजीव खंडेलवाल भी सेट पर शूटिंग के दौरान बेहोश हो चुके हैं। राजीव के साथ यह हादसा टॉक शो 'जज्बात' के दौरान हुआ था। शो पर कॉमेडियन भारती पहुंची थीं। तभी राजीव बेहोश हो गए। भारती घबरा गई थीं और क्रू ने आकर उन्हें संभाला।

पढ़ें: शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हुए वरुण धवन, इन 4 सेलेब्स के साथ भी हो चुका है ऐसा हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें