फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: जहीर इकबाल के साथ स्पॉट हुईं सोनाक्षी, डिनर डेट की तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

Fri, 16 Sep 2022 02:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनीक्षी सिन्हा भले ही काफी समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखी हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिलेशनशिप की खबरें कई बार सामने आती हैं और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिनेता वरुण शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की स्टोरी लगाकर उन्हें ब्लॉकबस्टर जोड़ी बताया है। वरुण ने लिखा, 'ओह हो इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी'। तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर हंसते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है। दोनों की तस्वीर देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

3 of 4
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण शर्मा द्वारा शेयर की गई इस फोटो में सोनाक्षी व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में बैठी हुई हैं, तो जहीर ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और ब्लैक पेंट में साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर पैपराजी ने घेर लिया, लेकिन उन्होंने साथ में फोटो नहीं दिए। सोनाक्षी अपनी दोस्त के साथ आगे चलती दिखाई दीं, तो जहीर पीछे आ रहे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल के साथ नजर आएंगी। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक प्लस साइज महिला की है, जो बॉडी शेमिंग करने वालों के खिलाफ लड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें