फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: सोनाक्षी का ग्लैमरस अंदाज और भूमि पेडनेकर का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 24 Jul 2022 08:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट जगत की चकाचौंध और ग्लैमर हमेशा ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अभिनय की दुनिया से लोगों को मनोरंजन से जुड़ी खबरों को जानने की उत्सुकता तो रहती ही है, इसके अलावा सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए भी फैंस खासा एक्साइटेड रहते हैं। सितारे भी खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करना नहीं भूलते हैं और रोजाना कई सेलेब्स कुछ न कुछ नया शेयर करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम ये जानते हैं कि किस सितारे ने आज क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने काम के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनाक्षी बिकनी टॉप में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए तो फेमस है हीं। इसके साथ ही वह अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा देती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी एक्ट्रेस सिजलिंग अवतार से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फोटोज में उन्हें कातिलाना अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है।

4 of 11
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : insta
'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद से ही तेजस्वी काफी सुर्खियों में रहती हैं, चाहे वह उनकी प्रोफेशनल जिंदगी हो या फिर निजी। वर्तमान समय में तेजस्वी एकता कपूर के शो नागिन 6 में लीड रोल प्ले कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने आगामी एपिसोड का लुक शेयर किया है, जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta
फिल्म पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद से साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। अभिनेता ने आज अपने इंस्टाग्राम से नए लुक में मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक सी-थ्रू टी-शर्ट में लंबे बाल घनी दाढ़ी के साथ अपने इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने नए नए लुक से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी  जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उन्हें हरियाली भरी खूबसूरत वादियों के बीच मस्ती करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस जहां कुछ तस्वीरों में मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं तो वहीं एक तस्वीर में वह पति सूरज नांबियार संग रोमांटिक अंदाज में पोज करती दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। उनकी फिल्म 'मसान' को आज सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विक्की कौशल ने फिल्म से अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा है। 
 

8 of 11
रवीन टंडन - फोटो : insta
90 की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रवीना टंडन आज भी अपने ग्लैमरस लुक से कहर ढाती नजर आती हैं। आज एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर आउटफिट में अपनी तस्वीरे साझा की हैं, जिसमें वह सिजलिंग अवतार में युवा अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रही हैं। ब्लैक ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने खुले बाल और रेड शेड लिप्सटिक के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

9 of 11
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने अभिनय के साथ ही खूबसूरती और बोल्ड लुक के लिए भी काफी मशहूर हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

10 of 11
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस कई बार अपनी नो मेकअप तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, आज अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह नो-मेकअप लुक मे नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को चाय का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- चाय पीने वालो का अपना चीयर्स होना चाहिए ना?।
विज्ञापन

11 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ नया साझा करते रहते है। फिल्म शोले बिग बी की जिंदगी की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। आज बिग बी ने इस फिल्म से ही अपनी एक पेंटिंग साझा की है जिसमें उन्हें हार्मोनिका बजाते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें