फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: सोनाक्षी सिन्हा का शाही लुक और त्रिधा चौधरी का बोल्ड अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sat, 27 Aug 2022 09:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनाक्षी सिन्हा, त्रिधा चौधरी - फोटो : Instagram
सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है और इससे जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। फैंस को फिल्में ही नहीं सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की भी उत्सुकता रहती हैं। सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अपडेट फैंस को देते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के जरिए आपको बताते हैं कि आज का सेलिब्रिटी अपडेड।
विज्ञापन

2 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री ने रॉयल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस ग्रीन कलर के हैवी अनारकली स्टाइल सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेज कलर की शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

4 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। रकुल ने व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप जींस में अपनी फोटोज शेयर की हैं। अपने लुक को उन्होंने गोल्डन नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है।
 
विज्ञापन

5 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी अपनी कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कटरीना व्हाइट कलर की टीशर्ट और ब्लू डेनिम डंगरी में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के इस क्यूट लुक पर फैंस भी फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन

6 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी फोटो लगाई है, जिसमें वह ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान उनका ब्रेसलेट की ओर जा रहा है, जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि शूट करना उन्हें खुशी देता है।

विज्ञापन

7 of 11
नोरा फतेही - फोटो : Instagram
नोरा फतेही
नोरा फतेही ने ब्लू कलर के शाइनी गाउन में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इस बॉडी हगिंग थाई स्लिट गाउन में नोरा का अंदाज बेहद ग्लैमरस है और वह एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

8 of 11
शनाया कपूर - फोटो : Instagram
शनाया कपूर
शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शनाया ने व्हाइट कलर की साड़ी में अपनी फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी स्माइल से शनाया ने फैंस का दिल जीत लिया है।

9 of 11
त्रिधा चौधरी - फोटो : Instagram
त्रिधा चौधरी
आश्रम फेम त्रिधा चौधरी अपने बोल्ड लुक से अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। त्रिधा ने स्विमिंग पूल क किनारे बैठ बिकिनी में कातिलाना पोज दिए हैं। अभिनेत्री का यह हॉट लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है।

10 of 11
हरनाज संधू - फोटो : Instagram
हरनाज संधू
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में हरनाज स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। हरनाज के इस क्यूट लुक की फैन भी काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अवनीत की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। आज अवनीत ने ब्लू कलर की शर्ट और पेंट में अपनी फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें