बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये उनकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की सुपरहिट फिल्म 'लुटेरा' को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरहिट एक्टर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में एक मिस्ट्री ब्वॉय भी नजर आए, जानिए कौन हैं वो...
विज्ञापन
2 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : amar ujala mumbai
'लुटेरा' के 6 साल पूरे होने पर सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर 'लुटेरा' से जुड़ी अपनी और रणवीर सिंह की तस्वीरों को शेयर किया है। उनकी तस्वीर में रणवीर सिंह के अलावा 'लुटेरा' के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें कि फिल्म 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिनेमा के किरदार का नाम पाखी होता है वहीं रणवीर सिंह, वरुण श्रीवास्तव के रोल में दिखाई दिए। 'लुटेरा' में रणवीर और सोनाक्षी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई थी। इस फिल्म की न केवल कहानी को बल्कि संगीत को भी काफी पसंद किया गया था। फिल्म 'लुटेरा' के गाने साल 2013 के हिट गानों में से एक हैं।
4 of 5
लुटेरा में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें सोनाक्षी की आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना की तो इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण शर्मा, सिंगर बादशाह और अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता कर रही हैं। बीते दिनों खानदानी शफाखाना का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
खानदानी शफाखा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा जल्द दबंग सीरीज के तीसरे सीक्वल दबंग 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम रज्जो पाण्डेय है। वहीं अगले महीने सोनाक्षी मल्टीस्टारर फिल्म मंगल मिशन में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।