भारत में चल रहे किसान आंदोलन की आग सब जगह फैल गई है। ऐसे में सिर्फ देश के ही नहीं विदेश के सेलेब्स भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पिछले दिनों इस मामले में अमेरिकन सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट किया था, जो कि खूब वायरल हो रहे हैं। विदेशी सेलेब्स का किसान आंदोलन पर बोलना कुछ बॉलीवुड सितारों को काफी पसंद आया, लेकिन कुछ ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई। ऐसे में अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है और उसके हिसाब से सोनाक्षी ने विदेशी सेलेब्स द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में आवाज उठाने को गलत नहीं बताया है।